JSSC Field Worker Recruitment 2024 झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड में क्षेत्रीय कार्यकर्ता यानी (Field Worker) के कुल 510 रिक्त पदों पर 10वीं पास कैंडिडेट से ऑनलाइन फॉर्म के लिए दिनांक 6 जून 2024 को Jharkhand Staff Selection Commission की ऑफिशल वेबसाइट https://jssc.nic.in पर झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 नोटिफिकेशन आमंत्रित किया है। झारखंड राज्य के 10वीं पास महिला एवं पुरुष कैंडिडेट झारखंड स्वास्थ्य विभाग में Jharkhand Govt Jobs की तलाश कर रहे कैंडिडेट को क्षेत्रीय कार्यकर्ता के 500 से अधिक पदों पर सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 01 अगस्त 2024 से दिनांक 31 अगस्त 2024 की मध्य रात्रि तक आमंत्रित किए जाते हैं।
शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता:
- किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।
आयु सीमा एवं छूट:
- न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष
- अधिकतम उम्र सीमा 35 वर्ष
- उम्र सीमा की कट-ऑफ तिथि 1 अगस्त 2024 है।
JSSC Field Worker Recruitment 2024 Salary:
स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड में क्षेत्रीय कार्यकर्ता के 510 पदों पर चयनित कैंडिडेट को पे मेट्रिक लेवल 1 के अनुसार प्रति महीना 18000 रुपए से लेकर 56900 रुपए वेतन दिया जाएगा।
JSSC फील्ड वर्कर भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया:
मुख्य परीक्षा के लिए तीन पत्र होंगे। यह परीक्षा तीन पालियों में ली जायेगी। प्रत्येक पत्र के परीक्षा की अवधि 2 घंटा की होगी।
- पत्र-1 (भाषा ज्ञान) कुल प्रश्न-120, परीक्षा अवधि 2 घंटा
- हिन्दी भाषा ज्ञान 80 प्रश्न
- अंग्रेजी भाषा ज्ञान 40 प्रश्न
- पत्र-2 (क्षेत्रीय / जनजातीय भाषा ज्ञान)
हिन्दी / अंग्रेजी / संस्कृत / उर्दु / संथाली / बंगला / मुण्डारी (मुण्डा) / हो / खड़िया / कुडुख (उराँव) / कुरमाली / खोरठा / नागपुरी / पंचपरगनिया / उड़िया में से किसी एक भाषा की परीक्षा विकल्प के आधार पर कैंडिडेट दे सकेंगे। इस परीक्षा में संबंधित भाषा के 100 बहुविकल्पीय उत्तर आधारित प्रश्न पूछे जायेंगे।
नोट - पत्र-02 में 30 प्रतिशत न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
- पत्र-3 सामान्य ज्ञान, कुल प्रश्न-120, परीक्षा अवधि- 2 घंटा
- सामान्य अध्ययन 40 प्रश्न
- झारखण्ड राज्य से संबंधित ज्ञान 50 प्रश्न
- सामान्य गणित 10 प्रश्न
- सामान्य विज्ञान 20 प्रश्न







