चर्चा में क्यों?
झारखंड के पलामू ज़िले में डिजिटल जनगणना संचालन को सुदृढ़ करने के लिये एक समर्पित जनगणना प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है।
मुख्य बिंदु
- नोडल अधिकारी: जनगणना प्रकोष्ठ का नेतृत्व एक अतिरिक्त कलेक्टर नोडल अधिकारी के रूप में करेंगे।
- दो चरणीय प्रक्रिया: जनगणना कार्य दो चरणों में संपन्न किया जाएगा, पहले घरों की सूची बनाना और फिर उनकी गिनती करना, दोनों चरण डिजिटल माध्यम से किये जाएंगे ताकि सटीकता तथा समयबद्धता सुनिश्चित की जा सके।
- डिजिटल उपकरणों का उपयोग: यह प्रकोष्ठ जनगणना कार्यों के वास्तविक समय डेटा प्रविष्टि, निगरानी और प्रबंधन के लिये मोबाइल तथा वेब-आधारित अनुप्रयोगों के उपयोग को सुगम बनाएगा।
- आदर्श ज़िला: पलामू द्वारा स्थापित डिजिटल-मोड जनगणना प्रकोष्ठ अन्य ज़िलों के लिये, विशेषकर झारखंड और उसके बाहर, एक आदर्श मॉडल के रूप में कार्य करेगा।
- जनगणना:
- यह जनसंख्या की आधिकारिक और आवधिक गणना है, जिसमें जनसांख्यिकीय, सामाजिक तथा आर्थिक विशेषताओं का डेटा एकत्र किया जाता है। इसे भारत सरकार द्वारा जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत आयोजित किया जाता है।
- पहली डिजिटल जनगणना: आगामी भारत की जनगणना पहली बार पूरी तरह से डिजिटल मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें मोबाइल एप्लिकेशन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाएगा।
Why in News?
Palamu district in Jharkhand has set up a dedicated Census Cell to strengthen digital census operations.
Key Points
- Nodal Officer: The Census cell is led by an additional collector as nodal officer.
- Two-Phase Operation: Census work will be executed in two stages — house listing and enumeration, both in digital mode to ensure accuracy and timeliness.
- Digital Tools Usage: The cell will facilitate use of mobile and web-based applications for real-time data entry, monitoring and management of census operations.
- Model District: Palamu’s step toward a dedicated digital-mode census cell serves as a model for other districts in Jharkhand and beyond.
- Census: It is the official, periodic enumeration of population, collecting data on demographic, social and economic characteristics, conducted by the Government of India under the Census Act, 1948.
- First Digital Census: The upcoming Census of India will be the first Digital Census, conducted using mobile applications and online platforms.







